बैंकों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बैंकर्स और ग्राहक दोनों लापरवाह, उमड़ रही ग्राहकों की भी।
संवाददाता। नरकटियागंज से मनोजकुमार मिश्र ।
पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज नगरपरिषद के पाण्डेय टोला स्थित बंधन बैंक में सोशल डिस्टेनस का पालन नहीं हो रहा है। महिलाओं का भारी भीड़ बंधन बैंक में उमड़ रही है।एक तो बैंक में जगह की कमी है।लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने की बजाय एक दूसरे से सटकर खड़ा हो रहे हैं। इसका नजारा बंधन बैंक स्तिथ पांडेय टोला में आसानी से देखा जा सकता है। हालांकि पुलिस लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील कर रही है। लेकिन इसका कोई असर बैंक प्रशासन पर देखने को नहीं मिल रहा है।
इसका न तो बैंक प्रबंधन और न ही ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक दिख रहे हैं।
आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त---आसपास के लोगों का कहना है कि बंधन बैंक का शाखा पांडे टोला के गली मुहल्ले में खोला गया है।बैंक के द्वारा पार्किंग का व्यवस्था भी नही किया गया है।कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लोग डरे सहमे हुए है दूसरी तरफ बैंक में भीड़ देखकर आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।लोगों का कहना है कि बैंक प्रबंधक के द्वारा खाताधारकों को सोशल डिस्टेन्स का पालन नहीं कराया जा रहा है।
क्या कहते है थानाअध्यक्ष---शिकारपुर थाना अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि सोशल डिस्टेन्स का अनुपालन कराना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है।आगे उन्होंने बताया कि अगर बंधन बैंक के कर्मचारी सोशल डिस्टेन्स का पालन खाताधारकों से नही कराता है तो उस बैंक को बंद करा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।