मोतिहारी-जिलाधिकारी ने शहर में किया निरीक्षण
मोतिहारी संवाददाता संदीप कुमार
जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा एवं जिला के पदाधिकारीयों की टीम ने लॉकडाउन अनुपालन कराने के लिए कचहरी चौक, राजा बाजार बलुआ चौक सदर अस्पताल से मीनाबाजार चौक , गांजा गद्दी चौक, पंचमन्दिर, हेनरी बाजार एवं ज्ञानबाबू चौक का भ्रमण किया गया। मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना हेतु लोगो अपील की गई। कोविड-19 से बचाव हेतु जिलाधिकारी महोदय ने घर मे रहने की सलाह दी। उक्त मौके पर सहायक समाहर्ता, एसडीओ सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।