Breaking News

अरेराज-बाढ़ में बहकर आए हिरण को ले कर ग्रमीण है चिंतित, वन विभाग व प्रशासन कर रही है नजर अंदाज।


    संवाददाता
दिनेश कुमार गिरि
अरेराज(पूर्वी चंपारण)

अरेराज क्षेत्र नवादा पंचायत में तीन दिन पूर्व बाढ़ में बहकर आए, एक हिरण को नवादा के ही युवा समाजसेवी प्रिंस चौबे ने कुत्तो के झुंड से बचाकर लाया व तुरंत वन विभाग व प्रशासन को कॉल करके सूचना भी दिया। लेकिन वन विभाग द्वारा ये कहकर टाल दिया जा रहा है कि गाड़ी की सुविधा उपलब्ध नहीं है।तीन दिनों से कॉल किया जा रहा है।लेकिन विभाग के तरफ से कोई एक्सन नही लिया जा रहा है। जिसके बाद प्रिंस चौबे की चिंता बढ़ती जा रही है कि इस घायल हिरण को किस प्रकार सम्भाला जाए क्योंकि कुछ खा भी नही रहा हिरण दिन प्रतिदिन स्थिति खराब हो रही है।हिरण को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है।प्रिंस चौबे के द्वारा सुरक्षित स्थान देखकर उसे पंचायत भवन के एक कमरे में तत्काल सुरक्षित रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।