Breaking News

रक्सौल-ओली से एक कदम आगे निकले नेपाल के विदेश मंत्री, कहा- रामायण पर रिसर्च के बाद इतिहास बदल जाएगा।


 संवाददाता रकसौल से कुशाल कुशवाहा 

रक्सौल। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा के अयोध्‍या को लेकर दिए विवादित बयान की नेपाल से लेकर भारत तक हर तरफ आलोचना हो रही है। ओली के बयान पर नेपाली विदेश मंत्रालय ने जहां सफाई दी, वहीं अब नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवली ने एक कदम आगे बढ़ कर किया है कि रिसर्च से अयोध्‍या का इतिहास बदल जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हम लोग अभी तक केवल विश्‍वास के आधार पर ही सभी बातों को मानते हैं।
नेपाली विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमें अब तक यही बताया गया है कि सीता का जन्म जनकपुर में हुआ और राम का जन्म अयोध्या में हुआ, लेकिन जिस दिन अध्ययन से नए तथ्य मिल जाएंगे, रामायण का इतिहास बदल जाएगा। ‘ज्ञवाली ने एक साक्षात्‍कार में कहा कि जिस तरह महात्‍मा बुद्ध को लेकर लिखित इतिहास है, वैसा रामायण के साथ नहीं है।
‘अध्ययन की पुष्टि के लिए अभी पर्याप्त प्रमाण नहीं’।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।