Breaking News

डेरनी से दरियापुर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, मरम्मत नहीं।




अमित कुमार/दरियापुर (सारण)
परसा-पटना स्टेटव राजमार्ग  से जोड़ने के लिए डेरनी से दरियापुर प्रखंड तक महि नदी होते हुए प्रधानमंत्री सड़क बनाई गई है। कुछ दिनों तक तो सड़क ठीक रही और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिली। इसके कारण इस मार्ग से बसें भी चली, लेकिन आज सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। पट्टी पुल बंद होने से हाजीपुर जाने वाली बालु और गिट्टी लदा ट्रक और हाइवा गाड़िया कम दूरी के कारण इसी रास्ते आने जाने लगी जिसके कारण सड़क जहा ताहा धंस गयी। बरसात के कारण गढ़े में पानी जमा हो गया और नीचे कीचड़ होने से कार, बाइक, साइकिल और पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। आम जनता की इन समस्याओं लेकर इस मार्ग से गुजरने वाले जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं और न ही शासन प्रशासन के नुमांइदे। ककरहट भेटवालिया मठ के नजदीक कोई न कोई गाड़ी कीचड़ में प्रतिदिन फस जाती थी जिसे ग्रामीणों के द्वारा निकाला जाता था जिससे आजिज होकर गांव के ही कुछ लोगो ने गांव से चंदा इकठ्ठा कर दो टेलर इट खरीद कर उस गढ़े को भर आने जाने लायक बनाया जिसकी प्रसंसा आने जाने वाले लोगो ने खुब की।इस रास्ते की मरमती राजकुमार राय, बिनोद राय, रामजी राय, रामचंदर राय, राजकिशोर राय, झगरू राय, नागेश्वर राय, टेनी राय, सम्भु सहनी, भोला सहनी, मनीललाल सहनी ने की वही इन लोगो का कहना है कि बांध के दोनों तरफ साहिल का मांद है जो कि अंदर से माटी निकाल खोखला बना दिया है और नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जो बांध टुटने का डर सता रहा है अगर समय से इसे बंद नही किया गया तो बांध टुट सकती है जिससे दर्जनों गांव में पानी परवेस कर जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।