रक्सौल/मोतिहारी- लॉक डाउन का पालन कराने सड़क पर उतरा प्रशासन एव हिदायत दी
बिहार खबर संवाददाता रक्सौल कुशाल कुशवाहा
रक्सौल। सूबे में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन का आदेश सरकार ने जारी किया है। जबकि पूर्वी चंपारण जिले में 15 जुलाई से ही लॉक डाउन जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर जारी है। इस दौरान कुछ शर्तों के साथ कुछ दुकानों को खुलने की छूट मिली थी, जिसमें अधिकाधिक दुकानों को 2 बजे तक बंद कर देना है। परन्तु कुछ दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। इसी कड़ी में रक्सौल अनुमंडल की एसडीएम आरती के निर्देश पर स्थानीय सीओ विजय कुमार व इंस्पेक्टर अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल उन थुथूरदुकानदारों के दुकान पर पहुँच उनका दुकान बंद कराया और सख्त हिदायत दिया कि अगर वे इसके बाद से लॉक डाउन खुलने के बीच मे ऐसी गलती करते हैं तो उन पर कार्यवाही करते हुए नियम उल्लंघन करने के कारण मामला दर्ज किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।