परसा/दरियापुर- घर पहुचने पर जबाज सैनिक सुनील कुमार यादव को भाजपा नेता ने किया सम्मानित
बिहार खबर संवाददाता अमित कुमार/दरियापुर(सारण)
परसा प्रखंड के सैनिक सुनील कुमार यादव के अपने पैतृक घर दिघरा पहुचने पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उनके घर पहुचकर सैनिक सुनील कुमार को अंगवस्त्र, फूल-माला और तिरंगा वाला टोपी पहनाकर सम्मानित किए। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले जबाज सैनिक सुनील कुमार यादव के शहीद होने की गलत सूचना से परसा सहित पूरे बिहार में शोक की लहर दौर पड़ी थी लेकिन चीनी सैनिकों को धूल चटा कर अपने मातृभूमि के लिए घायल हुए थे ओ आज बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने घर पहुचे है।
उसी क्रम में आज भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उनके घर पहुच कर वीर सैनिक सुनील कुमार यादव और उनके पिता पूर्व सैनिक सुखदेव यादव को सम्मानित किये और माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूढी से दूरभाष पर बात करवाई। माननीय सांसद ने बात करते हुए कहा कि आप पर पूरे छपरा वासियों को गर्व है आपने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है वही राकेश कुमार सिंह ने बोला कि आप ने जिस प्रकार से चीनी सैनिकों को धूल चटाने का काम किया है
आप पर पूरे परसा वाशियो को गर्व है आपको मेरा सैल्यूट है इस मौके पर संतोष शर्मा,मंडल अध्यक्ष दरियापुर पूर्वी रामानंद सिंह,बच्चा सिंह,विक्रम साह, चुनमुन कुमार, कुंदन कुमार , अशोक राय उपमुखिया सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।