Breaking News

गोरेयाकोठी सीओ बिकाश कुमार सिंह ने लिया जायजा




पुनीत कुमार मौर्य/संवाददाता

गोरेयाकोठी/सिवान:- बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के कारण बिहार में 16 जुलाई से 31जुलाई तक पूर्ण रूप से लॉक डाउन कर दिया गया है। बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर गोरेयाकोठी सीओ विकाश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ लॉक डाउन को शक्ति से पालन कराने के लिए सड़कों पर उतरे। गोरेयाकोठी प्रखंड के गोरेयाकोठी बाजार,लद्दी बाजार,जगदीश पुर मोड़,पचपकड़िया पकड़ी बाजार (सब्जी मंडी) ,छितौली बाजार,मुस्तफाबाद बाजार समेत अन्य कई बाजारों पर जाकर जायजा लिए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो लोग घर से बेवजह घूमते हुए और बिना मास्क लगाए  पकड़े जा रहे है वैसे लोगो से पुलिस शक्ति से पेश आ रही है। बिना मास्क घूम रहे लोगो का गोरेयाकोठी बाजार पर चालान भी काटा गया। लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार भी करवाया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जागरूक हो।
क्या कहते हैं सीओ:- गोरेयाकोठी सीओ बिकाश कुमार सिंह का कहना है कि लॉक डाउन को शक्ति से पालन करने के लिए अपने पूरे दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।  लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।