Breaking News

पूर्वी चम्पारण/डुमरियाघाट - दंगल प्रतियोगिता नही होने से लोगो मे मायूसी






डुमरियाघाट से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण: श्रवण मास के नवमी को थाना क्षेत्र के सेम्भुआपुर में लगनेवाला महाबीरी झंडमेला सह दंगल प्रतियोगिता लॉकडाउन के कारण नही लग सका। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने अपने अपने दरवाजे पर ही झंडा लगाकर पूजा अर्चना की। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों ने भी समझदारी का परिचय देते हुए झंडा जुलूस नही निकाला।

बता दे कि दसको पूर्व से प्रत्येक वर्ष यहाँ महावीरी झंडा का आयोजन किया जाता रहा है जहाँ गांव गलियों से होती हुई हाथी घोड़ो से सुसज्जित एक जुलूस निकाली जाती थी। व अखाड़े पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। जहाँ उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व पड़ोसी देश नेपाल के पहलवान पहुचकर इस दंगल प्रतियोगिता में अपनी दांव दिखाते थे परंतु इस बार लोगो को मायूसी ही देखनी पड़ी। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।