Breaking News

ब्रावो फाउंडेशन के तरफ से बाढ़पीड़ितों को राहत सामग्री का किया जा रहा वितरण




डुमरियाघाट से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण :गंडक नदी के तटबंध टूट जाने से संग्रामपुर और  केसरिया प्रखंड के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कितनो को बेघर कर दिया है। लोगो को  बेरोजगारी और भुखमरी झेलना पड़ रहा है। इस बिकट परिस्थिति में चम्पारण  ब्रावो फाउंडेशन के सीएमडी राकेश पांडेय के तरफ़ से बाढ़ पीड़ित परिवार वालो के लिए भोजन पानी का बोतल वितरण किया जा रहा है। जगह जगह पर  शौचालय का व्यवस्था किया गया है।

मैडिकल कैम्प लगाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए पैरासिटामोल, विटामिन डी का टेबलेट, ओआरएस पाउडर और आयुष काढ़ा का बितरण किया जा रहा है। जिससे कोरोना जैसी महामारी से बचाव हो और शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इसमें ब्रावो फाउंडेशन के सदस्य नीरज कुमार, विवेक सिंह, राजेश रंजन, चुलबुल पाण्डेय, आयुष रंजन, नितेश सिंह, सन्नी बाजपेयी सेवा दे रहे है।

बाढ़पीड़ितों ने बताया कि राकेश पांडेय चम्पारण के लिये एक अवतार है जो हर विकट परिस्थितियों में चम्पारण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा के लिये सदैव खड़ा रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।