Breaking News

जनादेश/दरियापुर (सारण) -दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार



जनादेश/दरियापुर (सारण) अमित कुमार
स्थानीय थाना क्षेत्र के सुमेर पट्टी से पुलिस ने बहु के हत्यारे ससुर भारत साह को गुरुवार को देर रात में उसके घर सुमेरपट्टी से गिरफ्तार कर लिया है। इस पर दहेज के लिए अपनी बहू को जला कर मार डालने का आरोप है। गौरतलब हो कि इसी साल फरवरी में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। उसी समय से यह फरार चल रहा था।पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भारत साह आज अपने घर पर आया है तो पुलिस ने छापरी की और सफलता मिली।पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।