Breaking News

पूर्वी चम्पारण/केसरिया- पूर्वी सरोत्तर पंचायत के पुरैना गांव में शनिवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली



बिहार खबर संवाददाता केसरिया प्रखंड (संतोष ठाकुर)


पूर्वी चंपारण: डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के पूर्वी सरोत्तर पंचायत के पुरैना गांव में शनिवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली. मृतका उक्त गांव निवासी स्व. नंदकिशोर सहनी की पत्नी मुन्नी देवी 50 बताई जाती है.


घटना को लेकर मृतका का पुत्र राजकुमार सहनी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर पूर्व मुखिया पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में उसने बताया कि एक माह पूर्व गांव के ही एक लड़के द्वारा उसके बहन के साथ छेड़खानी किया गया था. जिसमे गांव के पांचों द्वारा पंचयती की गई.जिसमे लड़के का आर्थिक दंड किया गया. दंड का रुपया पूर्व मुखिया राजकुमार सहनी के हाथ मे मिला. परंतु मांगने पर आना कानी करने लगे. जिसको लेकर पुनः शुक्रवार को माई स्थान के समीप पंचायती बैठी जहां पूर्व मुखिया द्वारा रुपया देने से इनकार कर दिया गया. उसने पूर्व मुखिया पर बार बार प्रताड़ित व अपमानित करने का आरोप लगाया है. जिससे उसकी मां ने आत्म हत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों द्वारा निजी नर्सिंगहोम में ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया. वही थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि प्रतमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।