मोतिहारी- बेलवनवा में पुलिस टीम पर हमला
बिहार खबर संवाददाता मोतीहारी दीपू कुमार गिरी/ संदीप कुमार
मोतिहारी शहर के बेलवनवा मोहल्ला में नगर भवन के पास वेंडर जोन में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में एक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना रविवार देर शाम की है। पुलिस को सूचना मिली कि वेंडर जोन स्थित दुकानों में शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर पुलिस निरीक्षक अभय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचकर छापेमारी कर ही रहे थे कि कारोबारियों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस निरीक्षक के अलावे जमादार आरती ठाकुर व दो डीएपी के जवान चोटिल हो गए। वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसबीच पुलिस ने संजीत सहनी को हिरासत में लिया। वहीं पुलिस निरीक्षक अभय कुमार का कहना है कि दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। सूचना पर जब पुलिस टीम पहुंची तो दोनों पक्षों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वही कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। पुलिस फरार लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही सीसी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।