पं०चम्पारण-वर्चुअल सम्मेलन में शामिल हुए मैनाटांड़ के जदयू कार्यकर्ता
संवाददाता
मैनाटांड़:- रवि शर्मा
प.चंपारण। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविवार को वर्चुअल सम्मेलन कर सिकटा विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।जदयू महिला सेल के जिलाध्यक्ष नेहा नेसार सैफी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के सम्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।वहीं सरकार की ओर से संचालित योजना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।जदयू नेत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में पिछले 15 वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर ही जदयू चुनाव लड़ेगा।मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता से जो वादा किया था, उसे 100 प्रतिशत जमीन पर उतारा है।वर्चुअल सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर व गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण से बिहार के ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास हुआ है,कृषकों को उनके उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।कानून का राज स्थापित होने के बाद आतंक आज जेल में बंद है।बिहार में अमन-चैन-शांति का राज स्थापित किया है।अपने वित्तीय प्रबंधन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करने का सफल प्रयास किया है।नीतीश कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से बिहारियों का दुनिया में मान सम्मान बढ़ा है, दलित समाज के नेता दलित का वोट लेकर अपना और अपने परिवार का भला करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।