पूर्वी चंपारण के पताही में गांव की सड़कों पर चढ़ा बाढ़ का पानी
प्रखंड की देवापुर पंचायत के बगल होकर बहने वाली लाल बकेया व बागमती संगम नदी की जल स्तर में दूसरे दिन भी रुक रुक कर लगातार बढ़ोतरी जारी है। नदी के आसपास के गांव के सड़कों पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। गांव की सड़कों पर घुटना से अधिक पानी बह रहा है। सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मोतिहारी शिवहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर मोतिहारी के देवापुर से शिवहर के बेलवा तक लगभग 3 किलोमीटर में सड़क के ऊपर तीन से चार फुट पानी बह रहा है। इसके कारण दूसरे दिन भी शिवहर मोतिहारी का संपर्क पथ पूरी तरह भंग है। उक्त नदी के आस-पास के गांव में भी शाम तक बाढ़ का पानी फैलने की संभावना है। बाढ़ का पानी गांव में फैलने की संभावना को देखते हुए जिहुली, देवापुर, पदुमकेर, खोरीपाकर,गोनाही, नारायणपुर आदि गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। नदी के आसपास के निचले इलाके में भी पूरी तरह बाढ़ का पानी फैलने से किसानों के सैकड़ों एकड़ फसल डूब गए हैं। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के सूचना पर पकड़ीदयाल एचडी कुमार रविंद्र डीएसपी दिनेश कुमार पांडे पताही सीओ रोहित कुमार ने देवापुर संगम नदी के तटबंध पर पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया है। पकड़ीदयाल एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्थानीय प्रशासन को पूरी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर जाने को निर्देश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।