Breaking News

मोतिहारी- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फ़ पी ओ की बैठक सम्पन




मोतीहारी संवाददाता संदीप कुमार  
 जिला पदाधिकारी  की अध्यक्षता में एफ  पी  ओ  की बैठक हुई।जिला में कुल 14  एफ पी ओ  हैं। एफ पी ओ लव कुश एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी संग्रामपुर कैटल फिड के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जिला पदाधिकारी के स्तर सेख़ुशी का इजहार किया गया ।यह कम्पनी संग्रामपुर में कार्यरत है तथा पूरे जिला में पशु का आहार की उपलब्धता पशुपालको के लिए लव कुश ब्रान्ड से दिया जा रहा है ।इससे आत्म निर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। इसके अलावा अन्य एफ पी ओ भी सहरानीय कार्य कर रहे है ।जिला पदाधिकारी के स्तर से कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी एफ पी ओ को बिजली का कनेक्शननियमानुकूल शीघ्र दिया जाय ।साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी उर्वरकअनुज्ञप्ति निर्गत करेंगे ।परियोजना निदेशक आत्मा एफ पी ओ को किसी भी स्तर से ऋण के लिए सूची तैयार कर अग्रणी बैंक प्रबंधक  को देंगे ।जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग मिल सके।जिला सहकारिता पदाधिकारी सब्जी उत्पादकोंका विक्रय संघ मुजफ्फरपुर के सहयोग से कराएंगे। जिलाधिकारी ने  एफपीओ को बढ़ाने का निर्देश दिया।सभी एफ पी ओ की समस्याओं को जिला पदाधिकारी के स्तर से निदान किया गया।बैठक में सहायक समाहर्ता ,जिला कृषिपदाधिकारी ,एलडीएम ,डीसीओ कार्यपालक अभियंता विद्युत ,जिला कृषि समन्वयक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।