Breaking News

नवविवाहिता हत्या कांड का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल ।



संवाददाता योगापटटी से अरविंद कुमार पाण्डेय ।

योगापटटी संवाद सूत्र - थाना क्षेत्र के जगीरहां गांव में एक सप्ताह पूर्व दहेज में अल्टो कार नही मिलने से ससुराल वाले द्वारा नव विवाहिता की हत्या कर दिया गया था, नवविवाहित हत्या कांड का आरोपी पति दिलीप शर्मा को योगापटटी थाने की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के हरपुरवा बाजार से गिरफ्तार कर लिया,
 गिरफ्तार आरोपी दिलीप शर्मा को जेल भेजा जा रहा है, थानाध्यक्ष राजीव रजक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिलीप शर्मा पर दहेज में अल्टो कार के लिए अपनी पत्नी बिन्दु देवी की हत्या कर शव को घर में जलाने का प्राथमिकी दर्ज है,
प्राथमिकी मृत महिला बिन्दु देवी के पिता गोपालपुर थाना क्षेत्र के छरदवाली गांव निवासी शक्तिनाथ शर्मा के आवेदन पर मृतिका बिन्दु देवी के पति दिलीप शर्मा ससुर बलिस्टर शर्मा सास लालबदन देवी देवर अनील शर्मा और ननद आरती कुमारी पर दर्ज करायी थी , पुलिस ने गुप्त सुचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, और उसे जेल भेजा गया,

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।