Breaking News

जद यू नेता वीरेंद्र ओझा ने मसरख आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

 

 सामूहिक किचेन का किया निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
 बनियापुर (सारण)बनियापुर विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ विभीषिका का दंश झेल रहे आधा दर्जन गावो का दौरा कर पूर्व प्रत्याशी व जद यू राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र ओझा ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद देने का भरोसा जताया है।वही उन्होंने भ्रमण कर बाढ़ की समस्या से जूझते लोगो की समस्या सुन त्वरित निदान भी किया।उन्होंने लखनपुर बंगरा बरौली बहरौली काली सत्ती हरपुर जान सहित बाढ़ प्रभावित गावो में चल रहे सामूहिक किचेन का निरीक्षण कर किसी भी सामग्री का कमी न हो इसका जायजा लिया।बुधवार को मीठा चिउरा मोमबती सलाई मास्क का सभी गावो में सुलभता से वितरण कर पीड़ितों में सभी आवश्यक सेवाओ का संचालन का भी जायजा लिया।
         बतादें कि उक्त सभी गाव गोपालगंज के गण्डकी नदी बांध के टूटने से मसरख के दर्जनों पंचायतो में सैलाब आ गया है, जहाँ लोगो का जीना दुर्लभ हो गया है।जिला प्रशासन द्वारा राहत कैम्प चलाया जा रहा है एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।जिसका लाभ हर पीड़ित को मिले अपने स्तर से श्री ओझा के द्वारा व्यापक स्तर पर राहत कार्य संचालित किया जा रहा है,जहा श्री ओझा की टीम मुस्तैदी से कमान संभाले हुई है।मौके पर रामाधार सिंह कान्तु ठाकुर विजय कुमार बृजभूषण गिरी भोला कुमार मुन्ना दीवाना सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।