Breaking News

पूर्वी चम्पारण- फटी रह गई लोगों की आंखें जब किसान के घर से एक - एक कर निकले दर्जनों "किंग कोबरा"!



 संवाददाता भेेलाही
प्रिंस कुमार


 पूर्वी चम्पारण जिला के रक्सौल अनुमंडल के भेेलाही गांव में मुशहरवा के एक किसान के घर में दो दर्जन से अधिक किंग कोबरा और उसके अंडे निकले।
 दरअसल, ये मामला ग्राम पंचायत राज भेेलाही गांव वार्ड नं 04 के शम्भु साह के घर का है,
भारी बारिश के समय जब पहले एक किंग कोबरा निकला फिर दूसरा थोड़ी देर में फिर तीसरा,देखते ही देखते वहा से अनेकों सर्प निकलने लगे,तो मौके पर सपेरे के मदद से वहा पर से लगभग दो दर्जन किंग कोबरा सांप और उसके अंडे निकाले गए, परोष के घर में से भी आधा दर्जन भर सर्प निकले। इतने सर्पो को देख कर पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ हैं। सावन मास में नाग पंचमी होने के कारण किसी भी सर्प को मारा नहीं गया,सभी को जंगल में छोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।