Breaking News

बाढ़ के कारण परसौना पंचायत के आसपास के इलाके से सम्पर्क टूट जाने से लोगो को हो रही हैं परेशानी

 


प्रखंड क्षेत्र परसौना पंचायत में बाढ़ के पानी प्रवेश कर जाने से आसपास के सभी इलाको से संपर्क टूट चुका है जिसके कारण लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है बुजुर्ग बिजेन्द्र राय,धनेश्वरी देवी,शांति देवी,मुन्नी देवी,गायत्री देवी,संगीता देव,रिकू देवी,अर्जुन राय,शीतल राय,नागेश्वर राय, इत्यादि दजनों महिला पुरुष बुजुर्ग लोगों ने कहा कि पूरे जीवन काल मे यहां पहली बार दिन देखना पर रहा ऐसा बाढ़ पहली बार आया है जिसके बच्चे या किसी सदस्य को थोड़ा भी तबियत खराब होने पर या कोई भी छोटी मोटी जरूरत पड़ने पर घर से नाव पर चढ़ कर बाजार जाना पर रहा हैं ऐसे हमलोगों खाने पीने में तो कोई दिक्कत नही हो रहा है क्योंकि बाढ़ पानी से घिरने के समय से ही सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से समुदाय किचन चलाया जा रहा है जिसमें खाने में दाल,चावल,सबज्जि एक सप्ताह से मिल तो रहा है और स्थानीय पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि संजय प्रसाद भी भरपूर सयोग कर रहे हैं पर गाय,भैंसे बकरी,इत्यादि पालतू जानवर को खिलाने में काभी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।