Breaking News

सन्देहास्पद परिस्थिति में एक युवक की मौत।

 

दरियापुर(सारण)

थाना क्षेत्र के भगवानपुर प्राइमरी स्कूल के पास सड़क किनारें से एक युवक की शव को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ग्रामीणो ने सड़क किनारे शव को देखा तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी तब स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वही शव की पहचान कालीचरण राय के 30 वर्षीय पुत्र भूलन राय के रूप में की गई भूलन राय की संदेहास्पद परिस्थिति में शव सड़क किनारे मिला तो इनकी मौत डूबने से हुई या हत्या कर शव को  फेंक दिया गया इस बात की खुलासा अब तक नही हुआ है लेकिन पुलिस मामले की तफसिस में लगी है साथ ही स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद सारी स्थिति खुलकर सामने आ जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।