Breaking News

चंपारण समाज कल्याण मंच के सौजन्य से सैकड़ों लोगों के बीच हुआ राहत सामग्री का वितरण


मोतिहारी। जिले के बंजरीया प्रखंड के मोखलिसपुर एवं ब्रहमपुरी गाँव में चम्पारण समाज कल्याण मंच के सौजन्य से बाढ़ से प्रभावित सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच चंपारण समाज कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष युवा चिकित्सक डॉ गोपाल कुमार सिंह एवं समाजसेवी गोविन्द सिंह के द्वारा राहत सामग्री चुडा, मीठा तथा बिस्कुट का वितरण किया गया।

राहत सामग्री मिलने पर लोगों ने डॉ गोपाल सिंह एवं समाजसेवी गोविन्द सिंह की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी डॉ गोपाल ने कहा कि पीड़ित मानवता एवं जरूरतमंदो की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस से बढ़कर कोई और सेवा नही है।

राहत सामग्री वितरण में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अजित सिंह, डॉ निरंजन सागर, डॉ कुमार सौरभ, डॉ रंजीत कुमार एवं सुभाष सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

इस मौके पर पर मनीष कुमार, किशोर यादव, भुवन महतो, विकास कुमार, पप्पू सहनी, संजय सहनी, सत्रुधन कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।