बंदी के बावजूद चल रहे वाहनों के परिचालन रोकने सड़क पर उतरे अधिकारी
संवाददाता रकसौल
रक्सौल।पूरे सूबे सहित पूर्वी चंपारण में सम्पूर्ण लॉक डाउन के दौरान रक्सौल शहरी क्षेत्र में वाहनों के परिचालन पर रोक के बावजूद भी यहाँ के लोग अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देशानुसार कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर बाईक व चारपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक है। इन विशेष परिस्थितियों में भी बाईक पर एक व्यक्ति पूर्ण प्रमाण के साथ जा सकेगा। परन्तु स्थानीय एसडीएम आरती व डीएसपी संजय कुमार झा के कड़ी हिदायत के बावजूद भी लोग इसे हल्के में लेते दिख रहे हैं। हजारीमल के समीप भी काफी भीड़ दिखाई दिया। जिसके बाद स्थानीय बीडीओ संदीप सौरभ व इंस्पेक्टर अभय कुमार ने अपने वाहनों को बीच सड़क में लगाकर अवैध रूप से चल रहे इन वाहनों को रोकने का जिम्मा उठाया और इधर से होकर गुजरने वाले वाहनों के चालकों को जमकर डाँट पिलाई और लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।