नहर में अज्ञात शव देख ग्रामीणों में हड़कम्प
संवाददाता
प.चंपारण। इनरवा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव के त्रिवेणी कैनाल नहर में बुधवार को देर शाम एक अज्ञात लाश बहता हुआ देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया । इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया शव पूरी तरह गल चुका है कई दिनों से बहता हुआ यहां पर पहुंचा है। बदन पर कपड़े भी नहीं है सिर्फ एक करधन इसके बदन पर है इसलिए शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है कि यह शव महिला का है या पुरुष का।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।