बाढ़ से कराह रहे ग्रामीणों ने काटा बवाल
दरियापुर(सारण)
प्रखंड के विश्वम्भरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 पथरा पर के सैकड़ो महिला व पुरुष ने थाने पर आकर किए हंगामा।
आपको बता दें कि लगभग दस दिन से यह पथरा बिन टोला बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है जिसका सुधि आज तक किसी भी सरकारी मुलाजिम से लेकर कोई भी जन प्रतिनिधि नही लिए है जिससे नराज ग्रामीणों ने अपने पूरे परिवार के साथ डेरनी थाना पर आकर हंगामा करने लगे जिसपर थाना अध्यक्ष ने अपने स्तर से समझाने का प्रयास कर रहे थे तभी स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया पहुंच ग्रामीणों के समस्या को सुन बोले कि जो भी लोग प्रभावित हो उनका सूची बनाकर दे एक से दो दिन में सुबिधा उपलब्ध करा दिया जाएगा तब जाके सभी महिला व पुरुष अपने घर लौटे।
वही इस समस्या से भोला दीक्षित द्वारा भारतीय सबलोग पार्टी के परसा विधानसभा के भावी उमीदवार मनोज कुमार उर्फ गुड्डू शर्मा ने अपने स्तर से सभी पथरा के ग्रामीणों को चूड़ा, मीठा,सतु, सतुआ मोमबती आदि समानो से भरा बैग दिया जिसपर महिला व पुरुष ने गुड्डू को आशिर्बाद देते हुए कहा कि हम लोग जब भी मौका मिला हमलोग आपके साथ है ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।