मोतिहारी-बालिका गृह की बच्चियों ने जिलाधिकारी और अन्य पदाधिकारी को राखी बांधकर मनाया त्योहार
संवाददाता दीपू कुमार गीरी /रजनीश कुमार (मोतिहारी ब्यूरो)
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज दत्तक गृह एवं बालिका गृह का निरीक्षण किया। बालिका गृह में 54 बच्चियां रह रही है ।बच्चियों से बातचीत की और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वहां के संरक्षिका से कहा जो बच्ची पढ़ना लिखना चाहती हैं या किसी प्रकार का ट्रेनिंग लेना चाहती हैं।उसके लिए व्यवस्था की जाएगी। जो छोटी बच्चियाँ हैं ।उसका नजदीक के स्कूल में नामांकन की व्यवस्था किया जाए।दत्तक गृह में 11 छोटे बच्चे हैं जिनका जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सिविल सर्जन और डीपीएम को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बालिका गृह के सुरक्षा के बारे में भी बातें की और सुरक्षा का भी जायजा लिया ।बालिका गृह की बच्चियों ने जिलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को राखी बांधी और मिठाइयां खिलाई। जिलाधिकारी ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।