Breaking News

सिवान-जिप अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण


 सिवान संवाददाता अशुतोष कुमार तिवारी

जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने अपने टीम के साथ हसनपुरा, कौरिया, महाना, नागवा सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्यान्न व फूड पैकेट्स का वितरण किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि आज लोगों पर जब विपदा आई है तो जिला परिषद हर क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचा रहा है.वहीं नगवा गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा चलंत शौचालय व चापाकल लगाए जाने की मांग जीप अध्यक्ष के समक्ष की. जहां उन्होंने पीएचईडी विभाग से जल्द सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य सुशील कुमार डब्ल्यू को कम्यूनिटी किचन शुरू कराने की बात कही. मौके पर जिला परिषद सदस्य समरजीत सिंह, हितेश कुमार, सुशीला देवी, पिंकी देवी, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।