अपराधियों ने अभिजीत पर अंधाधुंध गोली बाल-बाल बचा।
संवाददाता।
पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपूर थाना क्षेत्र के जयमंगला पुर गाँव मे अभिजीत कुमार नामक युवक को गाँव के ही कुछ युवको ने बुलाकर पहले नशा कराकर अधाधुंध फॉयरिंग करने से युवक के बाएं सिर में गोली लग गई। अभिजीत ने अपराधियों से किसी तरह बन्दूक छीनकर हो-हल्ला करने लगा तब तक गाँव के लोग घटनास्थल पर पहुँच गए तब तक फ़ायर करने वाले मौके से फरार हो गए। हालांकि परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए युवक बेतिया रेफर कर दिया गया है वही, मामले की सूचना पाकर शिकारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अपने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुँच कर परिजनों और घायल अभिजित से पूछताछ की इसके दौरान अभिजीत वर्मा ने बताया कि गांव के ही दसई पटेल का लड़का धनंजय पटेल और जगमोहन ठाकुर का लड़का चदंन ठाकुर ने मुझे घर से बुलाकर जबरदस्ती गांजा पिलाया और बाद मे अंधाधुंध गोली चलाने लगा। तब मैने उसका पिस्टल छिन कर अपना जान बचाया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।