Breaking News

मोतिहारी/केसरिया- देशी शराब के साथ बाइक बरामद ।

 



संवाददाता केसरिया संतोष ठाकुर ।


केसरिया गुप्त सूचना के आधार पर केसरिया पुलिस ने छापेमारी कर 90 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक को बरामद किया है l बताया जा रहा है कि शनिवार को देर रात नगर पंचायत केसरिया डीह पर बेचने आया शराब कारोबारी को पुलिस ने जैसे ही पकड़ना चाहा तब तक वह गाड़ी छोड़ फरार हो चुका था l थानाध्यक्ष श्री विनय कुमार ने बताया कि जप्त किया हुआ बाइक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है और शराब कारोबारियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा l

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।