Breaking News

सीएम का संवाद बिहार के विकास पर केंद्रित: सन्तोष महतो

 


पत्रा लाल कुमार की रिपोर्ट

तरैया : सारण जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने सीएम नीतीश कुमार के संवाद को ऐतिहासिक बताया है. रविवार को उन्होंने तरैया में जगह जगह वृहद  रूप से कार्यक्रम आयोजित करके  नीतीश कुमार के निश्चय संवाद को जन जन तक पहुंचाने का काम किया. इस मौके पर तरैया बाजार में जदयू नेता संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने सीएम कुमार को सुना. इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि तरैया के एक-एक गांव में सीएम की रैली को दिखायी गयी है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को जनता से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बिहार और तरक्की की राह पर चल पड़ा है, 15 सालों में बिहार में अद्भुत बदलाव हुए हैं. सीएम के  भाषण को लेकर सन्तोष महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाषण बिहार के विकास पर केंद्रित था, सीएम ने बिहार में घर घर तक बिजली, पानी, सड़क पहुंचाने का काम किया है.सीएम ने महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के साथ बिहार में  उद्योग धंधों को लेकर अपना विजन बता दिया है. बिहार जिस तरह से विकास कर रहा है 2025 में हम और विकसित हो जाएंगे. 2020 विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एक बार फिर से नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का काम करेगी. और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठायेगी.

इस मौके पर मुकेश कुमार ठाकुर सुरेंद्र महतो चंद्र भूषण पंडित, रंजीत कुमार पटेल, महेश महतो, महेश सिंह, मदन कुमार , राम लाल महतो, मुन्ना पंडित, धर्मेंद्र शाह, गंगा महतो, रमेश कुमार यादव, सोन, राजीव कुमार सिंह, अशोक कुशवाहा, समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता वह आम जनता मौजूद थी.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।