Breaking News

पंचायत भवन का किया गया शिलान्यास

 


संवाददाता डुमरियाघाट 

पूर्वी चंपारण: डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के पश्चिमी सरोतर पंचायत में मंगलवार को पंचायत भवन का शिलान्यास केसरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी आभा कुमारी, स्थानीय मुखिया सारिका पाण्डेय व मुखियापति  राजू कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। जहाँ मुखियापति श्रीपाण्डेय ने कहा किसरकारी योजनाओं का समुचित लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। अब ग्रामीण जनता को अपने काम के लिए प्रखंड अनुमंडल और जिला का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत के अधिकतर समस्याओं का समाधान यही से होगा।बिहार सरकार के लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत सभा कार्य उनके पंचायत स्तर पर ही निपटारा किया जाएगा।


मौके पर पंचायत सचिव त्रिलोकी सिंह, सरोज कुमार सिंह , पैक्स अध्यक्ष प्रेमरंजन कुमार पाण्डेय, कुन्दन तिवारी, देवेन्द्र पासवान, माहिप कुमार सिंह, बिशुन साह  श्रनिवास साहनी, मुख्तार साहनी, अजय शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।