Breaking News

चिकित्सा शिविर में डॉ गोपाल कुमार सिंह के द्वारा दर्द के मरीजो का हुआ मुफ्त जाँच

 


मोतिहारी शहर के हॉस्पीटल रोड़, अगरवा माई स्थान के नजदीक स्थित गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर नि:शुल्क नस, रीढ़ एवं जोड़ दर्द जाँच शिविर का आयोजन सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया।

शिविर में पहुँचे कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटना के दर्द, जोड़ो के दर्द, झिनझिनी तथा नस रोगों के पचास से अधिक मरीजो का क्लिनिक के निदेशक चम्पारण के जाने माने चर्चित युवा चिकित्सक डाॅ गोपाल कुमार सिंह के द्वारा मुफ्त चेकअप कर उचित परामर्श एवं सलाह दिया गया।

इस अवसर पर डॉ गोपाल ने कहा कि नस, हड्डी एवं रीढ़ के दर्द के उपचार फिजियोथेरेपी कारगर साबित होता है। लकवा के मरीजो के पुनर्वास में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

कार्यकम को संबोधित करतें हुए डॉ गोपाल कुमार सिंह ने कहा कि चम्पारण के मरीजों को दर्द से राहत एवं छुटकारा दिलाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

इस मौके पर डॉ अमरेन्द्र कुशवाहा, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ रजनीश, डॉ मुन्ना कुमार गुप्ता, डॉ नवीन श्रीवास्तव, डॉ कामत कुमार, डॉ प्रशांत कात्यायन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।