Breaking News

ऐतिहासिक केसरिया की धरती पर प्लूरलस पार्टी की प्रेस वार्ता ।

 



 संवाददाता  केसरिया संतोष ठाकुर।


स्थानीय थाना क्षेत्र के केसरिया में प्लूरलस पार्टी ने एक प्रेस वार्ता की ।

बैठक का संचालन केसरिया प्रखंड प्रभारी नाहिद खान के नेतृत्व में हुआ ।  बैठक की मुख्य अतिथि प्लूरलस पार्टी  के ढाका प्रत्याशी डॉ राजन जयसवाल, मोतिहारी के प्रत्याशी मुन्ना कुमार कुशवाहा, मधुबन प्रत्याशी विकास कुमार केसरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे । केसरिया से प्लूरलस पार्टी  के विधायक उम्मीदवार विवेक ने बताया कि नकली नेताओं ने सिर्फ राज किया है भोली भाली जनता को अशिक्षित रखकर बेवकूफ बनाया हैं। विकास सिर्फ एक व्यक्ति का नाम मात्र रह गया है। केसरिया की ऐतिहासिक भूमि बौद्ध स्तूप का हाल बिमार  जैसा है। बाबा केसर नाथ मंदिर परिसर का हाल को भी सुधारा जा सकता है।  यह सभी प्रयटक के  माध्यम से सुधारा जा सकता है ।  लेकिन किसी नेता का इस पर ध्यान ही नहीं । प्लूरलस पार्टी की  सरकार बनेगी तो रोजगार और आर्थिक स्थिति को सुधार करना हमारी पार्टी की अहम मुद्दा होगी और सही समय पर विकास करके ही दम लेगी । इस मौके पर उपस्थित नगर पंचायत प्रभारी रवि जायसवाल, अतुल कुमार, संजीत यादव, मनीष यादव, मनोज गुप्ता, सतीश सिंह, समेत कई लोग उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।