गोरेयाकोठी/सिवान- पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं का जनसैलाब
सिवान गोरेयाकोठी से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट✍️
गोरेयाकोठी/सिवान:- गोरेयाकोठी के पचपकड़िया पकड़ी बाजार (सब्जी मंडी) में शुक्रवार को नवरात्रि के सातवें दिन अर्थात सप्तमी तिथि को माँ कालरात्रि के रूप में पूजा किया जाता है, इसी दिन माता रानी का पट खोला जाता है । उक्त बातें पं अम्बिका जी ने पचपकड़िया पकड़ी बाजार दुर्गा मंदिर स्थान पर पट खुलवाते हुए कहे । साथ ही उन्होंने बताया कि श्रद्धा पूर्वक नवरात्रि उपासना करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती है । माता रानी के दरबार में माथा टेकने से हर तरह का कष्ट दूर हो जाता है । नवरात्रि के नवे दिन हवन कर पूर्णावती करने से धन - धान्य की प्रप्ति होती है।
![]() |
| Advertisement |
नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार नवरात्रि में प्रशासन के तरफ से जो भी गाइडलाइन मिला है उसका ख्याल रखते हुए ही पूजा किया जा रहा है । कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनाव का विशेष ध्यान रखा गया है पूजा मे डीजे और आर्केस्ट्रा नही रखा गया है । इस मौके पर मुकेश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, अंकित कु. साह, नीतीश कुमार, अमित पांडेय, अनिल कु. कुशवाहा, राजित कुमार, रजनीश रंजन, अरविंद सिंह, निप्पू कुमार, सुशांत सिंह, आलोक पांडेय, राकेश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, गुड्डू कुमार, डब्लू सिंह, शैलेश कुमार, सोनू कुशवाहा आदि श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे ।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।