Breaking News

पटना-गया रोड पर हादसा, बस और ऑटो की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 4 घायल


बिहार के पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा  बेलदारीचक चौराहे पर हुआ। जहां बस और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने पटना और गया मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। हादसे के शिकार सभी लोग शेखपुरा कंसारी के थे सभी वीर मुड़ना कराने जा रहे थे।

सुपौल में हादसा तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत
उधर सुपौल जिले के एनएच 327 ई मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत मौके पर ही हो गई। दोनों बाइक सवार अररिया जिले के रानीगंज थाना के कोशिकापुर वार्ड 10 के निवासी थे और अपनी बहन के पास डपरखा जा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।