Breaking News

आस्था का महापर्व छठ व्रत उदीयमान सूर्य को छठ व्रतियों द्वारा अर्ध्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत का हुआ समापन

 



अमित कुमार/दरियापुर (सारण)

प्रखंड क्षेत्र में कोरोना काल में भी आस्था का महापर्व छठ व्रत सूर्य को छठ व्रतियों द्वारा अर्ध्य  देकर  36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त हो गया । सुबह से छठ घाटों पर धीरे - धीरे काफी संख्या में भीड़ लगने लगी और जैसे ही सूरज की लालिमा धरती पर बिखरने लगी छठ व्रती छोटे छोटे जलाशयों, बनाये गए जल कुंड और ठीका राम घाट,ककरहट घाट, डेरनी ,लोहछा दरियापुर विश्वम्भरपुर घाट के साथ विभिन्न नदियों में डुबकी लगाकर उदयीमान सूरज को अर्घ्य दिया उसके बाद छठव्रतियों ने गुड़,अदरख,ठेकुआ,फलों का प्रसाद ग्रहण कर उपवास तोड़ी । वही कहि कहि ग्रामीणों द्वारा छठ घाटों पर ही चाय का इंतजाम किया गया था दरियपूर् व डेरनी,अवतारनगर प्रशासन, समाजसेवियों,नौजवानों द्वारा  व्यापक रूप से बनाये गए छठ घाटों को सजाय गया था ।  जहां तक सुरक्षा का सवाल है उसमें भी जिला प्रशासन ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है गौरतलब है कि दरियापुर प्रखंड के प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वही ग्रामीणों द्वारा व्रती को कपड़ा बदलने के लिए रूम की व्यवस्था की गई थी स्वयं प्रखंड पदाधिकारी जयराम चौरसिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार, डेरनी थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, अवतारनगर थाना अध्यक्ष , छठ घाटों का निरीक्षण करते रहें कुल मिलाकर आस्था का महापर्व का समापन शनिवार को शांति पूर्वक  हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।