Breaking News

सारण/दरियापुर- कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन हुई सख्त

 


अमित कुमार/दरियापुर(सारण)

स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र में कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन सख्त हो चुकी है। बीडीओ जयराम चौरसिया के नेतृत्व में डेरनी थानाध्यक्ष विजय चौधरी के द्वारा आज दूसरे दिन सघन मास्क जांच अभियान चलाया गया।इस क्रम में डेरनी व सुतिहार बाजारों में जांच की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान मास्क का उपयोग नही करने वाले से 50-50 रुपये  वसूले जा रहे है साथ ही दो मास्क भी दिए जा रहे । वही दरियापुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष बी पांडे के देखरेख में थाना गेट के सामने जांच पड़ताल किया जा रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।