बिहार : पटना में लूटपाट के दौरान पति के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या
बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की देर रात चिरैयाटांड़ पुल लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक महिला शायिका परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी। यह खूनी वारदात कंकड़बाग और कोतवाली थाना इलाके के बॉर्डर पर हुई। शायिका के पति इमरान आलम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सीवान से पैतृक घर डेहरी ऑन सोन जा रहे थे। होटल नहीं मिलने के कारण उन्होंने ऑटो पकड़ा। इसके बाद दोनों स्टेशन की ओर निकले। इसी बीच चिरैयाटांड़ पुल पर कुछ युवकों ने एकाएक ऑटो को रोक दिया। उसमें पहले से दो और यात्री सवार थे। अपराधी सभी यात्रियों को लूटने लगे।
इमरान के मुताबिक उनसे भी लुटेरों ने पैसे की मांग की। सीवान स्थित एक निजी बैंक में काम करने वाले इमरान ने सारे रुपए अपराधियों को दे दिए। इसी बीच लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने उनकी पत्नी की आंख में गोली मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही सबसे पहले जक्कनपुर थाने की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। आनन-फानन में घायल महिला को पीएमसीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आराम से भाग निकले अपराधी
इस घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे आराम से भाग निकले। इमरान ने बताया कि सीवान से पटना पहुंचने के बाद वे डेहरी ऑन सोन जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे, लेकिन ट्रेन छूट गई। इस कारण दंपती होटल की तलाश में कंकड़बाग गए थे। वहां से ऑटो पर बैठकर पटना जंक्शन स्थित होटल में इमरान अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। सीसीटीवी कैमरा से अपराधियों की होगी पहचानइस घटना के बाद पुलिस टीम ने देर रात आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिस जगह हत्या की घटना हुई वहां कई कैमरे लगे हैं। अगर सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों कीक फुटेज कैद हुई होगी तो पुलिस के हाथ तुरूप का पत्ता लग सकता है।
Reviewed by बिहार खबर
on
नवंबर 29, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।