लाठी में तेल लगाने वाला सरकार नही चाहिए ,विकास करने वाली सरकार चाहिए :- उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
पताही से मुरारी कुमार की रिपोर्ट
चिरैया एनडीए सरकार गरीबों के लिए काम करती है। समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लाती है ताकि जनता को इसका भरपूर लाभ मिल सके।
आज से 15 साल पहले बिहार में कांग्रेस और राजद की सरकार थी जो बिहार के गरीब और किसान भाइयों को लूटकर अपना खजाना भर लिया है।
उक्त बातें मंगलवार को चिरैया अंतर्गत बराजयराम के खेल मैदान में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा.
![]() |
| Advertisement |
आगे उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री के पास मात्र ढाई करोड़ की संपत्ति है लेकिन लालू का बेटा नेता प्रतिपक्ष के पास 9वीं फेल होने के बाद भी एक हज़ार करोड़ से भी ज्यादा का मालिक है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल के समय में भी हमारी सरकार ने बिहार के हर तबके के लोगों को खाने के लिए राशन व सभी के बैंक खातों में सहयोग राशि भेजने का काम किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आजादी के बाद बिहार के गंगा नदी में बस एक पूल था गाँधी सेतु लेकिन अब वहाँ दो पूल बन चूका है और आने वाले कुछ ही सालों में गंगा नदी में 17 पूलों का निर्माण किया जायेगा जो बिहार के सभी जिलों के लोगों को जोड़ने का काम करेगी। उपमुख्यमंत्री ने चिरैया विधानसभा से एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद समर्थन देने अपील जनता से की।
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी लालबाबू गुप्ता ने कहा कि मैंने पिछले 5 सालों में चिरैया को 148 सड़क, कई बड़े पूल - पुलिया, गरीबों का राशन कार्ड, आवास योजना के तहत गरीबों को घर दिलवाने का काम किया है. अगर कुछ काम बाकी रह गया है तो मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ की इस बार कि जीत के बाद उसे जल्द से जल्द पूरा करूँगा.
उन्होंने बाराजयराम ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले बार की भांति इस बार भी अपना कीमती मत देकर विरोधियों को चोट दें और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का साथ दें।
![]() |
| Advertisement |
जनसभा में विधानसभा पालक चंचल कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवान साह, भाजयुमो जिला युवा मोर्चा टुनटुन सिंह, ढाका जिला महामंत्री सह पताही पश्चिमी मुखिया सुनील कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।