मोतिहारी- डिलर के खिलाफ़ लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन।
केसरिया संवाददाता संतोष ठाकुर।
केसरिया थाना क्षेत्र के कढान पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार पर सरकार का फ्री राशन नवम्बर माह का नहीं देने और मनमानी ढंग से बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे लगवाकर राशन नहीं देने से सैकड़ों लोगों ने आक्रोश एवं जमकर नारेबाजी की। इस बावत राम नाथ पंडित वार्ड सदस्य समेत कई लोगों कहा कि डिलर मोहन सिंह कालाबाजारी कर राशन बेच लिये हैं । वहीं ग्रामीण शिवनाथ ने बताया कि मेरे द्वारा मोहन सिंह पर राशन घोटाला का मामला पूर्व से जिला पदाधिकारी के पास लंबित हैं। इस में गंभीरता से पूछें जानें पर मोहन सिंह डिलर ने बताया कि मेरे पास सरकार का नवम्बर माह का राशन आया ही नहीं तो हम ग्रामीणो को कहा से दे। विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणो में रामएकबाल पटेल,बीरा राय,शत्रुधन यादव, वकील पटेल,हमीद मियां, शिवलोचन साह,सुमन राम पंच, अन्शू सिंह उर्फ सूरज कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।