Breaking News

युवा दिवस के पूर्व संध्या पर लियो फेमिना अध्यक्ष ने किया रक्तदान




लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की अध्यक्ष लियो भारती ने राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरुक होने का संदेश दिया है।

लियो भारती ने बताया कि समाज को सही दिशा की ओर ले जाने के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो हर जगह युवाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। स्वामी विवेकानंद जी  चाहते थे कि युवा अपने आरामदायक जीवनचर्या से बाहर निकलें और वे अपनी इच्छा के अनुसार कुछ हासिल करें। 

रक्तदान के समय हौसला बढ़ाने के समय लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की सचिव लियो सुमन,लियो नेहा आदि सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।