Breaking News

दरियापुर- बीती रात दो घरों में चोरी, लाखों के गहने, सामान व दस्तावेज ले गए चोर

 



अमित कुमार/दरियापुर/सारण

थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में शनिवार के आधी रात को चोरों ने अलग अलग गावो के दो घरों से आभूषणों सहित लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह और उमानाथ सिंह खाना खाने के बाद अपने अपने घर में सो रहे थे तभी चोरो ने घर के पीछे से बांस का सीढ़ी लगाकर छत पर आ गए फिर ग्रिल का ताला तोरकर घर मे प्रवेश किया। वही एक कमरे में अरुण कुमार सिंह और उमानाथ सिंह के रूम का हैंडल लगाकर दूसरे कमरे में चल गया जहां गोदरेज और बक्से से लाखों रुपये के गहने,20 चांदी की सिक्का, 1 घड़ी, कीमती कपड़ा और 30 हजार नगद चोर लेकर चले गए। जब सुबह जगे तो अपने रूम का दरबाजा बाहर से बंद पाया आवाज देने के बाद बेटी आई व गेट खोली तब हमलोग बाहर आये तभी दूसरे घर के तरफ नजर पड़ी तो देखा समान बिखरा पड़ा था। हमलोग ने जाकर देखा तो पेटी व गोदरेज का ताला टूटा था और सभी बिखरे पड़े गहने के डिब्बा से गहना गायब था।

वही बीती रात सज्जनपुर अरुण साह के घर से भी 20 हजार की आभूषण सहित वस्त्र व  5 हजार नगद की चोरो ने चोरी कर ली।

इस संबंध में दोनों पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ आवेदन दी है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।