Breaking News

Bihar Crime: संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, दहेज हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार


राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना इलाके के चांदपुर बेला में शनिवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसके पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया। 

मृतका का नाम सोनी देवी है। महिला की मौत के बाद उसके घरवालों ने जक्कनपुर थाने पर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। दूसरी ओर महिला की संदिग्ध मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त कर लिया। आरोपित पति अभिषेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता उदय कुमार के बयान पर जक्कनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में अभिषेक के अलावा पुरारी देवी और अखिलेश कुमार का नाम शामिल है। जक्कनपुर के थानेदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले की तहकीकात की जा रही है। मृतका के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

26 फरवरी को महिला को साथ ले गया था पति, फिर...
मृतका के पिता का आरोप है कि 26 फरवरी को अभिषेक सोनी को वापस अपने घर चांदपुर बेला ले गया था। इसके बाद 27 की सुबह उसने मायके वालों को फोन कर यह जानकारी दी कि उल्टी होने के कारण महिला की मौत हो गई है। लड़की के घरवाले जब उसके ससुराल पहुंचे तो उसे मृत पाया। घरवालों का आरोप है कि पहले भी अभिषेक सोनी को प्रताड़ित किया करता था। दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।