Bihar: परीक्षा केन्द्र पर पहुंचते हालत खराब, एम्बुलेंस में बच्ची को दिया जन्म
मैट्रिक परीक्षा में शनिवार को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचते ही परीक्षार्थी की प्रसव पीड़ा से हालत खराब होगी। आननफानन में उसे सदर अस्पताल भेजा गया। इस बीच उसने एम्बुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया।
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तिरहुत एकेडमी केन्द्र का है जहां दूसरी पाली में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंची थी। हॉल में प्रवेश से पहले ही लेबर पेन से वह कराहने लगी। इसके बाद परिजनों के साथ उसे सदर अस्पताल भेजा गया।
कुढ़नी निवासी उसके पति ने बताया कि उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई थी। उसने एम्बुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं।
डीईओ अब्दुसलाम अंसारी ने कहा कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस भेजी गयी। उधर, शुक्रवार देर शाम बच्चे को जन्म देने वाली परीक्षार्थी अपनी मां और पति के साथ प्रसव के 12 घंटे बाद एमडीडीएम कॉलेज केन्द्र पर एम्बुलेंस से परीक्षा देने पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।