Breaking News

सिवान - राजद नेता अमित कुमार पप्पू कुशवाहा ने केंद्र सरकार को घेरा




सिवान - देश की जनता अच्छे दिन की अनुभूति का आनंद ले रही है। क्योंकि देश तेजी के साथ विकास की सोपान पर अग्रसर हो रहा है। देश का किसान अपने हक के लिए रोड पर पड़ा है, पेट्रोल शतक पार  कर रहा है, डीजल रुपये नब्बे को पार कर रहा है, गैस सिलेंडर रुपये आठ सौ को छूने को बेताब हैं, सोना-चॉदी का चाँदी ही चाँदी है, सट्टा बाजार कुछ चुनिंदा लोगों को रातों -रात अरबपति- खरबपति बनाने के लिए आमदा है। फिर भी देश की जनता कटोरा पकड़ कर खड़ी है। क्योंकि की युवा के हाथों में रोजगार नहीं है। जबकि केंद्र की सरकार हर मंच से देश की जनता को विकास की गाथा,कहानी सुनाने में मस्त है। हमें तो डर लगता है कि जब हुनरमंद युवाओं के हाथो में रोजगार नहीं है तो कहीं ये बेरोजगार युवा खाली हाथ में हथियार न पकड़ ले। तब देश का हालात इस स्थिति में बद से  बदतर हो जाएगा, । और झूठा वादा, झूठा नारा, झूठा आश्वासन देश के लिए घातक सिद्ध होगा। तथा ये अच्छे दिन अब देश के लिए बुरे दिन साबित होते जा रहा है

जयहिंद, जय भारत।। जय जवान जय किसान।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।