Breaking News

मोतिहारी - शिक्षकों को बच्चों के लिए मिला एक लाख मास्क

 


बगहा | मोतिहारी - कोरोना वायरस से लडने के लिए वर्ग छह से आठ तक के बच्चों को अब मास्क मिलने के बीच की सारी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। और प्रखंडवार मास्क उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। बगहा अनुमंडल में जीविका की तरफ से कुल एक लाख पांच हजार एक सौ साठ मास्क मुहैया कराया गया है। जिसका वितरण गुरुवार से शुरू का किया गया। इस आशय कि जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फणीश चन्द्र पाठक और बीआरपी पिंटू कुमार ने बताया कि कर्मभूमि जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ हरनाताड की तरफ से बीआरसी को मास्क मुहैया कराया गया है। मास्क प्रखंड और संकुल स्तरीय तरीके से दिया का रहा है। कुल नामांकित बच्चो के अनुपात में 89 फीसदी मास्क ही उपलध हो पाया है। प्रत्येक बच्चो को दो दो वॉशबल मास्क दिया जाएगा। बीआरपी श्री कुमार ने बताया कि बगहा दो के 17 संकुल और अन्य 6 प्रखंडों के लिए बगहा दो बीआरसी से मास्क की आपूर्ति की का रही है। इस प्रखंड में इतने मास्क का किया जाना है वितरण

बीआरपी पिंटू कुमार ने बताया कि बगहा दो वर्ग छह से आठ तक कुल नामांकित बच्चो की संख्या 16906 है जिनके लिए 31270 मास्क उपलब्ध हुआ है। बगहा एक में कुल नामांकन 17362 के लिए 30640 मास्क मुहैया कराया गया है। रामनगर प्रखंड में कम नामांकन 11062 के लिए 19600 मास्क दिया का रहा है। पिपराशी प्रखंड में कुल नामांकन 1760 के लिए 3100, ठकराहा प्रखंड में कुल नामांकन 1750 के लिए 3100 मास्क उपलब्ध हुआ है। मधुबनी प्रखंड में कुल नामांकन 3447 के लिए 6100, भितहा में कुल नामांकन 6365 के लिए 11350 मास्क दिया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।