वेलेंनटाइन डे के दिन जारी हुआ फिल्म 'मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना' का फर्स्ट लुक
अवध गंगा फिल्म्स के बैनर की फिल्म 'मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना' का फर्स्ट लुक आज वेलेंटाइन डे के अवसर पर मुंबई में जारी हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में निर्माता – अभिनेता संग्राम सिंह बेहद आकर्षक दिख रहे हैं, जिसमें वे वर्दी में है और उनके हाथ में बंदूक है। इसको लेकर संग्राम सिंह ने बताया कि फिल्म का पहला पोस्टर फिल्म की भव्यता को दर्शाता है। हमारी फिल्म पूरी तरह से कमर्सियल है। इसमें मारधाड़, एक्शन व गीत - संगीत की दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। हम एक बेहतरीन फिल्म लेकर आ रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि आप सबों को यह फिल्म खूब पसंद आने वाली है।
संग्राम सिंह ने कहा कि फिल्म 'मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना' यह एक सामाजिक प्रेम कहानी वाली फिल्म है। इसकी कहानी सिनेमाघरों में दर्शकों को जोड़कर रखेगी। साल 2021 की यह सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म अश्लीलता और फूहड़ता का भय छोड़ दें, क्योंकि अब भोजपुरी फिल्मों को उनकी आवश्यकता नहीं है। फिल्में अच्छी बन रही है। फिल्म 'मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना' के निर्देशक आर के शुक्ला हैं।
फिल्म में अभिनेता संग्राम सिंह पटेल, अभिनेत्री तनुश्री के साथ संजय पांडेय, अयाज खान, यामिनी सिंह, ग्लोरी मोहंन्ता, प्रकाश जैश, सत्य प्रकाश, अनिल रस्तोगी, बृजेश त्रिपाठी, संतोष वर्मा, राम सिंह चौधरी और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार सावन कुमार और गीतकार राजेश मिश्रा, प्यारे लाल यादव व आजाद सिंह हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, कोरियोग्राफी संतोष समदर्शी, और एक्शन हीरा यादव का हैं। ई पी संतोष वर्मा हैं। एडिटर दीपक जुल है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।