Breaking News

जीत रस्तोगी व सृष्टि उत्तराखंडी हिंदी वेब सीरीज *रुद्रा एक विनाशक* में रोमांस व एक्शन करते दिखेंगे।

 



गोपालगंज (बिहार) : कौशाम्बी इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले निर्माणाधीन हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक में जीत रस्तोगी व सृष्टि उत्तराखंडी एक साथ नजर आयेंगे।मुख्य किरदार में ये रोमांस व एक्शन करते दिखेंगे।जबकि,आने वाले समय में इनकी भोजपुरी फ़िल्म भी आने को हैं।जीत रस्तोगी ने बताया कि यह पहली दफा हैं जब वे साथ में काम किये हैं।जबकि,भविष्य में इनकी भोजपुरी फ़िल्म की भी योजना हैं।हालाँकि, उन्होंने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए जानकारी दी कि साथ काम करने का बहुत ही शानदार अनुभव रहा और सृष्टि उत्तराखंडी एक अच्छी अदाकारा हैं।उम्मीद हैं कि दोनों की जोड़ी दर्शकों को मनोरंजित करेंगी।साथ ही इनकी जोड़ी दर्शकों के बीच जगह बनाने में कामयाब साबित होगी। 

इस वेब सीरीज के निर्माता भोला कौशाम्बी,निर्देशक संदीप मिश्रा नेता जी,सहायक निर्देशक विवेक पाल,कथा भोला कौशाम्बी,पटकथा व संवाद नौशाद खान,डीओपी अफजल अली,मैकअप मैन नीरज कुमार,क्रियेटीवहेड स्वामी पी.आचार्य  कार्यकारी निर्माता हासिम खान व पीआरओ कुमार युडी और अरविंद मौर्या हैं।इस वेब सीरीज में राजेश शुक्ला, जीत रस्तोगी,मनोज अर्पण, अयाज़ खान, आशु सिंह, इरफान अहमद, राजु तिवारी, जय गुप्ता, नागेन्द्र तिवारी, वन्दना पाण्डेय, सृष्टि उत्तराखंडी, शिवानी शुक्ला, सुरज सोनकर, रमेश सिंह मौर्यवंशी, राजकिशोर दुबे, संतोष मिश्रा, विद्या प्रसाद,राम सुरत दिलवाला आदि कलाकार प्रमुख रूप से नजर आयेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।