Breaking News

बिहार: पूर्णिया में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, मां और दो बच्चों समेत ही परिवार के तीन की मौत

 


बिहार में रफ्तार के कहर ने ले ली एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सरसी के बुढ़िया मदरसा चौक के समीप बीती देर रात की है। 

बताया जाता है कि घर के पुरूष सदस्य मो कारू बाहर दलान पर सोये थे। वहीं उसकी चालीस वर्षीय पत्नी, 14 वर्षीय बेटी और एक बारह वर्षीय नवासा घर के भीतर सो रहे थे। इसी बीच एसएच 77 से रानीगंज की ओर से सरसी की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा। हादसे में सोए अवस्था में तीन सदस्यों की कुचलकर मौत हो गई। 

घटना के बाद वहा भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक और एक व्यक्ति को कब्जे में लेकर सरसी से आई पुलिस को सौंप दिया है। सूचना पर एसडीपीओ विभाष कुमार एवं सीओ अर्जुन कुमार विश्वास ने मौके पर सदल- बल पहुंचकर पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि ट्रक के खलासी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।