बिहार में हैवानियत: भागलपुर में घर के पास खेल रही बच्ची कोे ले गया युवक, किया दुष्कर्म
बिहार के भागलपुर में घर के पास खेल रही 10र साल की बच्ची को युवक ने बनाया हवस का शिकार। घटना जिले के बिहपुर प्रखंड के एक गांव में रविवार देर शाम नौ बजे की है। यहां 10 वर्षीया बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए भेजा। वहीं आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बताया गया कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी आरोपी विकेश कुमार दास उर्फ मुखिया ( 28) ने उसे बहला-फुसलाकर घर के बगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह बाहर किसी को कुछ बोलेगी तो जान से मार देगा। इसके बाद युवक फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची की हालत नाजुक हो गई। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी।
बच्ची को परिजन थाना लेकर पहुंचे और जानकरी झंडापुर ओपी प्रभारी हरिशंकर कश्यप को दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई। पहले बच्ची को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी भेजा गया, जहां महिला डॉक्टर व उचित व्यवस्था नहीं होने पर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया रेफर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।